एक्सक्लूसिवखास खबरराज्यसेहत
ईद पर घर नहीं आयी पत्नी, पहले बच्चों को खिलाया जहर फिर खुद खाया, बच्ची की मौत
बच्ची की मौत, पिता व बच्चे की हालत नाजुक
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शहजामाल में ईद पर पत्नी के घर ना आने से नाराज व्यक्ति ने जहर खा लिया। इतना ही नहीं उसने खुद के साथ अपनी 8 वर्षीय बच्ची ख़ुशी व 4 वर्षीय बच्चे आहिल को भी खिला दिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए JN मेडिकल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान सोमवार को बच्ची ख़ुशी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 4 माह पहले गुड्डू का उसकी पत्नी रुखसार से विवाद हुआ था जिसके चलते रुखसार मायके रह रही थी। गुड्डू पत्नी को ईद पर घर बुला रहा था लेकिन वह आयी नहीं। इसी बात से आहात गुड्डू ने रविवार रात्रि पहले बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद खा लिया। फिलहाल बच्ची की मौत हो गई और बच्चे व गुड्डू का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।





