एक्सक्लूसिवखास खबरटेक्नोलॉजीराजनीतिराज्य
Trending

कर्म करने गए, कांड हो गया, महिलाओं ने कर दी हजामत

Bachha chori

User Rating: Be the first one !
बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई

सूर्य विहार में बच्चा चोरी के शक में 2 लोगों को जमकर पीटा, दोनों के आयी चोट, मारपीट का वीडियो वायरल अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के सूर्य विहार में बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों लोग क्षेत्र में तगादा करने के लिए गए थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और बच्चा चोरी के शक में दोनों के साथ जमकर मारपीट की। बच्चा चोरी के शक में दो व्यक्तियों के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

स्थानीय लोगों के द्वारा बच्चा चोरी के शक में की गई मारपीट में दोनों व्यक्ति घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति से स्थानीय किसी व्यक्ति ने कर्ज ले रखा है जिसका तगादा करने के लिए दोनों व्यक्ति गए थे। इसी बीच स्थानीय लोगों को दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगी जिसके चलते स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *