एक्सक्लूसिवखास खबरदेश-विदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

Aligarh: सास दामाद मामले में दामाद की हुई जीत, दामाद राहुल की हुई महिला अपना देवी

अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर का सास दामाद के फरार होने का मामला इन दिनों देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। 10 दिन से अधिक सुर्खियों में बने रहे सास दामाद का मामला अब थम गया है। इस मामले में दामाद राहुल की जीत हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला अपना देवी को राहुल के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस द्वारा यह निर्णय राहुल के परिजनों के सामने लिया गया और महिला को राहुल के साथ भेज दिया है।

होने वाले दामाद के साथ फरार हुई थी महिला

थाना मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर की रहने वाली महिला अपना देवी की बेटी की शादी 16 अप्रैल को राहुल के साथ होनी थी। शादी से महज 10 दिन पूर्व अपना देवी अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। 10 दिन दोनों फरार रहे इसके बाद 16 अप्रैल को दोनों ने थाना दादों में सरेंडर किया था। 2 दिन से लगातार महिला की काउंसलिंग कराई जा रही थी लेकिन वह अपने परिवार और बच्चों के पास जाने के लिए तैयार नहीं हुई। लगातार दो दिन हुई काउंसलिंग के बाद पुलिस ने महिला को होने वाले दामाद राहुल के साथ भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *