एक्सक्लूसिवखास खबरटेक्नोलॉजीदेश-विदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

Aligarh; दामाद को लेकर भागने वाली सास-दामाद ने थाने में किया सरेंडर, बोली-इन्ही से शादी करूँगी वरना…

अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के गांव क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में सास और दामाद के भागने का मामला देश और दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। घटना को एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका लेकिन पुलिस दोनों को तलाश नहीं कर पाई। बुधवार को होने वाले दामाद को भगा कर ले गई सास अपना देवी ने अपने दामाद के साथ थाने दादों पहुँच कर सरेंडर कर दिया है। सास अपना देवी ने अब अपने पति को छोड़कर होने वाले दामाद को पति बनाकर उसके साथ जीवन यापन करने की बात कही है।

रो-रो कर बोली, अब यही मेरे पति हैं।

मीडिया से बातचीत करती हुई महिला अपना देवी

दोनों के थाने में सरेंडर करने के बाद मडराक पुलिस दोनों को मडराक थाने ले आई। पुलिस पूछताछ के दौरान अपना देवी रोती हुई नजर आई और कहा कि अब मैंने इनको ही अपना पति मान लिया है और मैं इनके साथ ही रहूंगी। बेटी से शादी के सवाल पर अपना ने कहा की बेटी की शादी हो या ना हो इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा की अभी तक हम दोनों ने शादी नहीं की है लेकिन हम दोनों साथ ही रहेंगे।

पति पर मारपीट व खर्च का पैसा न देने के आरोप

सास को भगा कर ले जाने वाला राहुल

पुलिस पूछताछ में महिला अपना देवी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पूछताछ के दौरान अपना देवी ने अपने पति पर मारपीट करने और खर्च के लिए पैसे ना देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पति खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे ₹1500 देते थे उसमें भी 100 सवाल किया करते थे। उन्होंने कहा कि जितेंद्र के द्वारा उनको प्रताड़ित किया जाता था इसलिए उन्होंने अपने होने वाले दामाद के संग भगाने का फैसला किया था।

बेटी का रिश्ता होने के बाद अपना देवी पर दामाद से अफेयर का आरोप लगाता था जीतेन्द्र

पुलिस द्वारा अपना देवी से की गई पूछताछ में अपना देवी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा की बेटी की शादी 6 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही जितेंद्र अपना देवी को प्रताड़ित करता था और होने वाले दामाद से अफेयर होने का आरोप लगाता था। अपना ने बताया कि बार-बार दामाद के नाम के ताने सुनकर वह पूरी तरह परेशान हो चुकी थी। पति के तानों से परेशान होकर उसने जितेंद्र के साथ भागने का फैसला लिया। पहले अपना देवी ने दामाद से बातचीत की और यहाँ से दोनों फरार हो गए।

नेपाल में रह रही थी अपना देवी और राहुल

थाने में मौजूद अपना देवी

अपना देवी ने बताया कि अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ पहले वह अलीगढ़ से बिहार गई थी। बिहार में कुछ समय रुकने के बाद वह दोनों नेपाल के लिए रवाना हो गए। दोनों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए और दोनों ही नेपाल में रह रहे थे। उन्होंने बताया की न्यूज़ चैनलों पर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी इसीलिए हम दोनों ने थाने में आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि उन पर पैसा और जेवरात ले जाने के आरोप निराधार हैं। वह अपने घर से केवल एक जोड़ी पाजेब और गले में मंगलसूत्र पहन कर गई है।

अपना और दामाद की सूचना पर थाने पहुंचे ग्रामीण

दोनों के थाने पहुंचने की सूचना पर थाने पहुंचे ग्रामीण

बुधवार को मडराक थाने पहुंचने के बाद ग्रामीणों को दोनों के पहुंचने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अपना देवी का पति जितेंद्र और ग्रामीण पुरुष महिलाएं थाने पहुंच गए। इस दौरान महिला व पुरुषों का गुस्सा देखते हुए पुलिस ने दोनों को एक कमरे में बिठा दिया और ग्रामीणों से बातचीत के शांत कराया है। फिलहाल पुलिस अब दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *