मुस्लिम नेत्री ने पीएम मोदी को तिलक कर खिलाया लड्डू, ये रही बड़ी वजह


वक़्फ़ संशोधन बिल लोकसभा व राज्यसभा में पास होने के बाद अब सियासत शुरू होने लगी है। वक़्फ़ संशोधन बिल पास होने पर अलीगढ़ की मुस्लिम भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने खुशी जताई है। मुस्लिम नेत्री ने पीएम मोदी की तस्वीर को तिलक किया और उनको लड्डू खिलाया है। इस दौरान मुस्लिम नेत्री रूबी ने वक़्फ़ संशोधन बिल का समर्थन करते हुए मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।
राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुस्लिम नेत्री ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव वह राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकते हैं। यह दोनों ना तो कभी हिंदुओं के बन पाए ना ही मुसलमानों के बने हैं। उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव व राहुल गांधी को भी जमकर खरी खोटी सुनाई है।
नवरात्रे व्रत रखती हैं रूबी खान

भाजपा की नेत्री रूबी खान अक्सर विवादों के घेरे में बनी रहती हैं। रूबी खान नवरात्रों में व्रत रखती है तो वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा स्थापित करती हैं। इतना ही नहीं रूबी खान सनातन धर्म के अनुसार समय-समय पर गंगा स्नान करने के लिए जाती हैं।
रूबी पर फ़तवे हुए हैं जारी, हमला भी हुआ

रूबी खान अक्सर सनातन धर्म से जुड़े त्योहारों को धूमधाम से मनाती है। रूबी खान के इन्हीं कारनामों से नाराज कट्टरपंथियों के द्वारा कई बार रूबी पर फतवे जारी किए गए हैं। हिंदू धर्म मानने के साथ वह हिंदू त्यौहार मनाती है। यही वजह है कि कई बार रूबी खान पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। रूबी अक्सर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं जिसके चलते उनको सुरक्षा भी मिली हुई है।